यूपी में कोविड-19 की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दिए जाने पर आज चर्चा हुई। शनिवार को बंदी खत्म करने पर बात हुई है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि हालांकि रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : सऊदी-भारत की नौसेनाओं ने पहली बार एक साथ किया अभ्यास
इसको लेकर गृह विभाग ने विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा 6 से 8वीं तक की कक्षाओं में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाए। स्थिति का आकलन करते हुए इन विद्यालयों में एक सितंबर से पठन-पाठन शुरू किया जा सकता है।
सिद्धार्थनाथ सिंह ने से बातचीत में कहा कि यूपी मैप नमो ऐप के जरिए 2022 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के मुद्दों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही विधायकों के कामकाज पर भी फीडबैक लिया जाएगा। बार 2022 के चुनाव में भी नए तरीके से इसका इस्तेमाल होगा। प्रधानमंत्री जी का ऐप है, वह हमेशा लोगों से इस ऐप के जरिए से जुड़े जोड़ते हैं और इस बार इसे और बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : ओलंपिक चैंपियन तारेक हमीदिक को क्राउन प्रिंस ने दी बधाई
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हम हमेशा से हर दिन काम करते रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए हम कैंपेन भी चलाते रहे हैं। हमारी तैयारी पूरी है। यूपी में वीकेंड लॉकडाउन को उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है। कोविड-19 का पहला फेज हो या फिर दूसरा फेज हो, उस पर नियंत्रण किया गया है. इसलिए हमने स्थिति को देखते हुए शनिवार के लॉकडाउन को खत्म करने का फैसला लिया है लेकिन सतर्कता अभी जारी रहेगी।