डुमरियागंज की डॉ. अफरीदा खातून पेशे से तो चिकित्सक हैं लेकिन समाजसेवा में भी वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। वह गरीब मरीजों के लिए न सिर्फ ब्लड का मुफ्त इंतजाम कराती हैं बल्कि गरीब बच्चियों की शादी में भी मदद करती हैं। अपनी इस व्यक्तित्व से वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी हैं।
यह भी पढ़ें : जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है- प्रियंका गांधी
डुमरियागंज की रहने वाली डॉ. अफरीदा खातून बीयूएमएस हैं। वह कस्बे में प्रैक्टिस करती हैं। बचपन से उनके अंदर समाजसेवा की भावना थी। डॉक्टर बनने के बाद वह अपने सपने को साकार करने में लग गईं। गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने एक संगठन बना रखा है। इसके माध्यम से वह जरूरत पड़ने पर गरीब मरीजों के लिए निशुल्क ब्लड डोनेट कराती हैं। अब तक वह सौ से अधिक मरीजों को नि:शुलक ब्लड मुहैय्या करा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : संजय गर्ग के नेतृत्व में सपा नेताओं से गैंगस्टर हटाये जाने हेतु कमिश्नर व डीआईजी से मिले सपाई
सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को अपने अस्पताल पर मरीजों को बिना फीस देखती हैं और जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराती हैं। इसके अलावा वह क्षेत्र की गरीब बच्चियों की शादी में दिल खोलकर मदद करती हैं। लॉकडाउन में कई घरों को राशन व जरूरत का अन्य सामान उपलब्ध कराया। उनके इस सेवाभाव की लोग भी सराहना करते हैं।
Please Subscribe-
Facebook
WhatsApp
Twitter
Youtube
Telegram