पॉप स्टार रिहाना के 50 शब्दों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रिहाना ने किसान आंदोलन की वजह से बंद इंटरनेट पर ट्वीट किया था। जिसके बाद वो ट्रेंड में आ गई है। लोग रिहाना को गूगल पर काफी सर्च कर रहे है।
यह भी पढ़ें : सरकार को कृषि बिल वापस लेने चाहिए, प्रधानमंत्री खुद ये ऐलान
गूगल पर ये भी सर्च किया जाने लगा कि क्या रिहाना मुसलमान हैं। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक Rihanna Muslim और Rihanna Religion भी काफी सर्च किए गए हैं। ये सर्च ट्रेंडस भारत के हैं। रिहाना को सबसे ज्यादा पंजाब में गूगल पर सर्च किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ पुणे में केस दर्ज
why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S
— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021
रिहाना ने CNN के एक आर्टिकल को ट्वीट किया था। जिसमें कहा गया था कि आंदोलनकारी किसानों और पुलिस में झड़प के बाद नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट को बंद कर दिया गया। जिसको ट्वीट करते हुए पॉप सिंगर ने कहा कि हमलोंग इसपर क्यों नहीं बात करते है।
यह भी पढ़ें : ज़ारा मोहम्मद बनी मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन की सेक्रेटरी जनरल
इस ट्वीट के बाद रिहाना ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड करने लगी. कई लोगों ने उनके सपोर्ट में बोला तो कई ने विरोध में। लेकिन इस ट्वीट बाद उनकी लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ है। उस ट्वीट के बाद ट्विटर पर उनके 1 मिलियन फॉलोवर बढ़ गए। ट्वीट से पहले रिहाना के 100 मिलियन फॉलोवर थे जबकि ट्वीट के बाद अभी ये आंकड़ा 101 मिलियन हो गई है।
यह भी पढ़ें : कौसर हसन को पीएफआई से सिर कलम करने की मिली धमकी
गूगल पर भी काफी लोग पॉप स्टार रिहाना को सर्च कर रहे है। देश में रिहाना को गूगल पर सबसे अधिक पंजाब में सर्च किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : IUML के कार्यकर्ता मोहम्मद समीर की चाकुओं से गोद कर हत्या
पंजाब के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली में इस पॉप स्टार को बहुत अधिक सर्च किया जा रहा है। रिहाना के इस ट्विट के बाद कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटी भी किसान आंदोलन को लेकर बोल रहे है। जिसको लोग काफी सर्च कर रहे है।
यह भी पढ़ें : मुस्लिम महिला फौजियों को हिजाब पहनने की मिली इजाज़त
2019 में फोर्ब्स ने रिहाना को सबसे धनी म्यूजिशियन बताया था। फोर्ब्स के मुताबिक रिहाना की कुल संपत्ति 600 मिलिनय डॉलर यानी करीब 4400 करोड़ रुपये है। ये पहली बार नहीं है जब रिहाना ने किसी आंदोलन को लेकर बोला है। इससे पहले रिहाना घरेलू हिंसा, LGBTQ, म्यांमार और डोनाल्ड ट्रंप के रवैये को लेकर पर भी बोल चुकी है।
Please Subscribe-
Facebook
WhatsApp
Twitter
Youtube
Telegram