मस्जिदों में इस समय 100 लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति प्रशासन की ओर से जारी की गई है। जिसे बढ़वाने के लिए मेरठ शहर काजी जैनुससाजिद्दीन एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम के बालाजी से मिले। डीएम से मिलकर शहरकाजी ने मस्जिदों में 500 लोगों के नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि बड़ी मस्जिदों में 500 लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति प्रशासन दे।
यह भी पढ़ें : दुनिया भर में औसतन 1000 मुसलमान होते हैं हिंसा के शिकार
उन्होंने कहा कि अब मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है। अब जिले के मदरसों केा भी खोला जाए। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे गरीब तबके के हैं उनके पास आनलाइन क्लास करने के लिए स्मार्ट फोन नहीं है। मदरसे नहीं खुलने से पढाई का नुकसान हो रहा है। शहरकाजी ने जोर देकर कहा कि प्रशासन को अब मदरसों में पढ़ाई की अनुमति दी जाए। यही स्थिति शिक्षकों की भी है। उनके पास भी अधिकांश के स्मार्टफोन नहीं है। ऐसे में उन्हें मदरसों में ही पढ़ाने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जाए।
यह भी पढ़ें : तेजस्वी की सभाओं में आ रही भीड़ आकर्षण का केन्द्र, नीतीश की पेशानी पसीने पसीन
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह मस्जिदों व मदरसों में कोविड-19 के केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे। साथ ही काफी हद तक इसके लिए व्यवस्था कर भी ली गई है। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिलने वालों में शहर काजी जैनुस साजिददीन, डॉ मेराजुद्दीन, मौलाना नफीस, मौलाना इकबाल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। वहीं डीएम ने 200 लोगों को मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति प्रदान कर दी।
Please Subscribe-
Facebook
WhatsApp
Twitter
Youtube
Telegram