बिहार के औरंगाबाद के एक किसान ने एक ऐसी सब्जी की खेती शुरू की है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बजार में 82 हजार रुपए प्रति किलो है। इस सब्जी का नाम है हॉप शूट्स (Hop Shoots)। हॉप शूट्स सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। जर्मनी में इस सब्जी की खेती की शुरुआत हुई थी।
यह भी पढ़ें : यूपी वक्फ बोर्ड मस्जिद को राम मंदिर से भी तेज रफ़्तार से किया जाएगा पूरा
बिहार के औरंगाबाद के करमडीह गांव के किसान अमरेश सिंह हॉप शूट्स की खेती शुरू किया है। उन्होंने काशी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के कृषि वैज्ञानिक की देखरेख में 5 गुंथों की भूमि पर प्रायोगिक आधार पर इसकी खेती शुरू की है।
यह भी पढ़ें : पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग बनी भारत की खलनायिका
हॉप शूट्स का उपयोग एंटीबायोटिक्स बनाने के लिए किया जाता है। होप शूट से बनी दवा टीबी के इलाज में फायदेमंद है। इस सब्जी के फूलों का उपयोग बीयर बनाने के लिए किया जाता है। इस सब्जी के फूलों को हॉप शंकु कहा जाता है। सब्जी के डंठल भी खाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें : ओवैसी ने ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ मामला दर्ज होने पर दिल्ली पुलिस को लिया आड़े हाथों
इस सब्जी की यूरोप के देशों में भारी डिमांड है। यूरोप के कई देशों में इस सब्जी की खेती भी होती है। ब्रिटेन, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, जर्मनी आदी यूरोपिय देशों के लोगों की यह पसंदीदा सब्जी है। इस सब्जी में कई तरह के एंटीबायॉटिक पाये जाते हैं। एंटीबायॉटिक की मौजूदगी से इसका इस्तेमाल दवा बनाने में भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें : असम में बंद होंगे सरकार द्वारा संचालित मदरसे
इस सब्जी की विशेषताओं की भी लंबी लिस्ट है। इस सब्जी का इस्तेमाल दांत के दर्द और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी किया जाता है। सब्जी बनाने के अलावा लोग इसे कच्चा भी खाते हैं। इसकी टहनियां सॉफ्ट होती हैं, जिनका इस्तेमाल सलाद के तौर पर भी करते हैं। इसका अचार भी बनता है।
Please Subscribe-
Facebook
WhatsApp
Twitter
Youtube
Telegram