सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह अंबेडकरनगर जिले की जलालपुर विधानसभा के रहने वाले थे।
यह भी पढ़े : हिजाब पर प्रतिबंध के कारण गेस्ट अंग्रेजी लेक्चरर ने दिया इस्तीफा
बता दें कि अहमद हसन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी थे। विधान परिषद में वह नेता प्रतिपक्ष थे। 88 वर्ष की आयु में आज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधान हो गया।
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता जनाब अहमद हसन जी का इंतकाल अपूरणीय क्षति है!
शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना!
दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/NHnPUm84LH
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 19, 2022
सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।