Sunday , October 1 2023

एम आई एम हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों को एक साथ जोड़ कर चलने में रखती है विश्वास :- नोमान नदवी

रायबरेली। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऊंचाहार में खरौली रोड पर आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महताब खान ने की और संचालन हमजा रायनी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक ऊंचाहार विधानसभा अध्यक्ष ओसामा रायनी रहे। पार्टी के सेंट्रल प्रदेश अध्यक्ष नोमान नदवी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। प्रदेश महासचिव मलिक मोनिस, ताजदार नकवी, इरफान रायनी, सिराज अहमद विशिष्ट अतिथि रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मलिक मोनिस ने देश में मुसलमानों के हालात और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अपने सम्बोधन में सपा, कांग्रेस समेत विभिन्न सेक्युलर राजनैतिक दलों को मुसलमानों की बदहाली का जिम्मेदार बताया। कहा कि आजादी के बाद से इन लोगों ने सिर्फ मुसलमानों को डराकर वोट लिया और कभी मुसलमानों के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह है कि आज मुसलमान दलितों से बदतर स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद मुसलमान सरकारी सेवाओं में अच्छी खासी संख्या में रहा लेकिन आज हमारी भागीदारी शून्य के बराबर पहुंच गई है। इसके जिम्मेदार यही राजनैतिक दल हैं। उन्होंने अपने बयान में मुलायम सिंह, लालू यादव, शरद यादव, ममता बनर्जी और कांग्रेस के नेताओं की जमकर आलोचना की।

प्रदेश अध्यक्ष नोमान नदवी ने मुसलमानों को राजनैतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए एम आई एम का सहयोग करने की अपील की। कहा कि देश में आज बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब ही हैं जो निस्वार्थ मुसलमान, दलित और कमजोर वर्ग की खुल कर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार मुसलामानों को योजनाबद्ध तरीके से नुकसान पहुंचा रही है। लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। जिसके विरोध में ओवैसी साहब एक मजबूत दीवार बनकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर संविधान और अमन पसंद व्यक्ति असदुद्दीन ओवैसी को अपना लीडर मानता है और उनसे बेपनाह मोहब्बत करता है। इसीलिए देश में सबसे तेज रफ्तार में एम आई एम का विस्तार हो रहा है। हर वर्ग और हर समुदाय के लोग पतंग निशान पर अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। नोमान नदवी ने स्पष्ट किया कि एम आई एम हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों को एक साथ जोड़ कर चलने में विश्वास रखती है। इसीलिए पार्टी में सबको बराबर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाता है। अंत में उन्होंने ऊंचाहार के लोगों से निकाय चुनाव में एम आई एम प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सलोनी विधानसभा अध्यक्ष समीर खान, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद अहमद परशदेपुर नगर अध्यक्ष नसीम खान, मोहम्मद अनवर, जिला कार्यकारिणी मोहम्मद अकरम, हरचंदपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, सलोनी सचिव महफूज अली, महराजगंज महासचिव अशरफ खान, जिला सचिव, सैय्यद चांद, वो तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PLEASE ACKNOWLEDGE

وائس آف مسلم مسلمانوں اور غیر مسلموں تک اسلام کا پیغام پہنچاتی رہی ہے۔ اس کا مقصد لوگوں کو اسلام کی حقیقت سے متعلق خبروں اور صحیح اسلامی پیغام سے آگاہ کرنا ہے
We are relying principally on contributions from readers and concerned citizens.
برائے کرم امداد کریں! Support us as per your devotion !
www.voiceofmuslim.in (since 2017)
Account Details-
Acount Name :- VOICE OF MUSLIM
Bank Name :- STATE BANK OF INDIA
A/c No. :- 39107303983
IFSC CODE : – SBIN0005679
PAYTM MOBILE NO. 9005000008
Please share this message in community and be a part of this mission

About voiceofmuslim

Voice of Muslim is a new Muslim Media Platform with a unique approach to bring Muslims around the world closer and lighting the way for a better future.
SUPPORT US

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com