रायबरेली (इम्तियाज अहमद खान), 08 मार्च 2022। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कायर्क्रम में व्यापार मण्डल चैहान गुट के प्रान्तीय अध्यक्ष जी. सी. सिंह चैहान द्वारा जिला महिला थाना रायबरेली में उपस्थित महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा एवं समस्त स्टाफ तथा आयी हुई महिला फरियादियों को तिरंगा शाल, मेडल, माला एवं प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : महिला दिवस पर भारत में लॉन्च किया पहला महिला संचालित मोबाइल स्टोर
इस अवसर पर उ0 प्र0 उधोग व्यापार मण्डल चैहान गुट के प्रान्तीय अध्यक्ष जी. सी. सिंह चैहान ने कहा कि इस युग में महिलाओं का सम्मान अति आवश्यक है। महिलायें समाज की सजग प्रहरी हैं। जो समाज में घर, ससुराल एवं कायार्लय तीनों जगह सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। समाज में इनका ये योगदान अतुलनीय है।
यह भी पढ़ें : बुशरा मतीन ने 16 मेडल जीतकर बनाया नया कीर्तिमान
इस अवसर पर महिला दीवान मीरा रानी, उर्दू अनुवादक तलत कौसर, राधा सिंह, अमिता राजपूत, सरिता राजपूत, संगू सैनी, मोनिका राणा, अदिति पाण्डेय, सचल सिंह सहित 51 महिलाओं का सम्मान किया गया। कायर्क्रम में मुख्यरूप से व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोंगा, प्रदेश विधिक सलाहकार मदन सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा (बब्बू मिश्रा), जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, जिला विधिक सलाहकार अजीत श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव दिनेश मौर्या, शिवबाबू शुक्ला सहित जिला एवं प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।