ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का मंगलवार की रात 10 बजे निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के एरा मेडिकल कालेज में अंतिम सांसें लीं। उनके बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने उनके निधन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बीते 17 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से लगातार उनकी तबीयत खराब रही।
यह भी पढ़ें : ‘प्रियंका’ और ‘सलामत’ सिर्फ हिन्दू और मुस्लिम नहीं, आजाद वयस्क हैं
कैंसर, गंभीर निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित 81 वर्षीय मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें बीते 17 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया के चलते आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। वो पिछले कई दिनों से आईसीयू में ही एडमिट थे। मगर उनकी हालत बिल्कुल नहीं संभली।
यह भी पढ़ें : लव जिहाद पर शाईश्ता अम्बर ने ज़ाहिर किया अपना नजरिया
मौलाना सादिक लंबे समय से आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। देश-विदेश में ख्यातिप्राप्त डॉ. सादिक शिक्षा और खासकर लड़कियों व निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहे। यूनिटी कालेज और एरा मेडिकल कालेज के संरक्षक भी थे। मौलाना डॉ. कल्बे सादिक की मजलिस बुधवार सुबह 10 बजे यूनिटी कॉलेज में होगी। कॉलेज के कम्पॉउंड में 11.30 बजे नमाज-ए-जनाज़ा होगी। दोपहर 2 बजे चौक स्तिथ इमामबाड़ा गुफरानमाब में तदफीन (दफ्न) होगी।
यह भी पढ़ें : योगी सरकार यूपी में लव जिहाद पर कानून बनाने की तैयारी में!
Maulana Kalbe Sadiq, vice-chairman of All India Muslim Personal Law Board, passes away at a hospital in Lucknow. (file photo) pic.twitter.com/82Qudi8wV4
— ANI UP (@ANINewsUP) November 24, 2020
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को किया सऊदी अरब का गुप्त दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विधि एवं न्याय मंत्री एवं लखनऊ मध्य से विधायक ब्रजेश पाठक ने भी निधन पर संवेदनाएं प्रकट की हैं।
बड़ी तादाद में कल्बे सादिक से चाहने वाले दूरदराज से महिला बच्चे व बुजुर्ग नौजवान आखरी दीदार करने के लिए यूनिटी कॉलेज तहसीनगंज हुसैनाबाद पहुंचे। कतार लगाए खड़े है।
यह भी पढ़ें : IAS टॉपर टीना डाबी ने अदालत में लगाई तलाक की अर्जी
डॉ. कल्बे सादिक को पूरी दुनिया आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देते शिया धर्म गुरु के रूप में जानती है। उन्होंने हर बात में शिक्षा को भी बढ़ावा दिया। विदेशों में मजलिस पढ़ने जाते थे और मोहब्बत का पैगाम देते थे।
Please Subscribe-
Facebook
WhatsApp
Twitter
Youtube
Telegram