Tuesday , June 6 2023

विधानसभा चुनाव 2022 में इन मुस्लिम प्रत्याशियों की हुई जीत

विधानसभा

चुनावी माहौल में सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला, मतदाताओं ने 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में 36 मुस्लिम उम्मीदवारों को चुना है, जो पिछली विधानसभा की तुलना में दो अधिक हैं। 20 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी वाले राज्य के कुल 403 विधायकों में नवनिर्वाचित विधायक 8.93 प्रतिशत हैं।

यह भी पढ़ें : जाम से राहत दिलाएगा खुर्रम नगर फ्लाईओवर

बीजेपी गठबंधन में अपना दल ने एक मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया था. जबकि सपा गठबंधन ने 63 और बसपा ने 86 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे. कांग्रेस ने भी करीब 60 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी दिए थे. यूपी के पहले दो चरणों में सपा गठबंधन के ज्यादातर मुस्लिम प्रत्याशियों को कामयाबी मिली।

यह भी पढ़ें : सीएम चन्नी को हराने वाला व्यक्ति आखिर कौन

इनमें कैराना से नाहिद हसन, रामपुर से आजम खां, स्वार से अब्दुल्ला आजम की जीत शामिल है. थानाभवन से अशरफ अली ने योगी सरकार में मंत्री रहे सुरेश राणा को हरा दिया। हालांकि तमाम सीटों पर मुस्लिम प्रत्य़ाशी होने और अन्य पर मुस्लिमों के 30-40 फीसदी वोट होने के बावजूद गठबंधन के उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें : कानपुर जिले की सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी हावी

उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19 फीसदी है। यूपी में 85 सीटें ऐसी थीं, जिनमें मुस्लिमों की जनसंख्या 25 से 50 फीसदी तक रही है। जबकि 60 अन्य सीटों पर उनकी आबादी 20 से 25 फीसदी के बीच थी। यानी ऐसी 145 सीटें रहीं, जहां मुस्लिम प्रत्याशी निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में थे।

यह भी पढ़ें : सपा के उम्मीदवार महबूब अली ने लहराया परचम

1. बेहट- उमर अली खान (समाजवादी गठबंधन) 37880 वोटों से जीत
2. सहारनपुर ग्रामीण-आशु मलिक (सपा) 30745 वोटों से जीत
3. कैराना- नाहिद हसन (सपा) 25887 वोटों से जीत
4. थाना भवन- अशरफ अली खान (आरएलडी) 10806 वोटों से जीत
5. नजिबाबाद- तसलीम अहमद (सपा) 23770 वोटों से जीत
6. धामपुर- नईमुलहसन (सपा) 203 वोटों से हार
7. कांठ- कमाल अख्तर (सपा) 43178 वोटों से जीत
8. ठाकुरद्वारा- नवाब जान (सपा) 19684 वोटों से जीत
9. मुरादाबाद ग्रामीण- नासिर कुरैशी (सपा) 56820 वोटों से जीत
10. मुरादाबाद शहर- युसुफ अंसारी (सपा) 782 वोटों से हारे
11. कुंदरकी- जिया उर्र रहमान (सपा) 43162 वोटों से जीत
12. बिलारी- फहीम इरफान (सपा) 7610 वोटों से जीत
13. संभल- इकबाल महमूद (सपा) – 41697 वोटों से जीत
14. स्वार- अब्दुल्ला आजम खान (सपा) – 61103 वोटों से जीत
15. चमरौआ- नसीर खान (सपा) – 34290 वोटो से जीत
16. रामपुर- आजम खान (सपा) – 55141 वोटों से जीत
17. अमरोहा- महबूब अली (सपा)- 71036 वोटों से जीत
18. सिवालखास- गुलाम मोहम्मद (सपा) – 9182 वोटों से जीत
19. किठौर- शाहिद मंजूर (सपा) – 2180 वोटों से जीत
20. मेरठ-रफीक अंसारी (सपा) – 26065 वोटों से जीत
21. मेरठ दक्षिण- आदिल चौधरी(सपा) – 7942 वोटों से हारे
22. बागपत- अहमद हमीद (आरएलडी)- 6733 वोटों से हारे
23. धौलाना- असलम चौधरी (सपा) – 12628 वोटों से जीते
24. बुलंदशहर- हाजी युनुस (आरएलडी)- 25830 वोटों से हारे
25. स्याना- दिलनवाज खान (आरएलडी) – 89657 से जीते
26. कोल- इसहाक अज्जू (सपा)- 5028 वोटों से हारे
27. अलीगढ़- जफर आलम (सपा)- 12786 वोटों से हारे
28. फिरोजाबाद- सैफुर्रहमान (सपा)- 32955 वोटों..
29. बहेड़ी-अताउर्रहमान (सपा)- 3355 वोटों से जीते
30. मीरगंज- सुल्तान बेग (सपा)- 32480 वोटों से हारे
31. भोजिपुरा- शहजील इस्लाम अंसारी (सपा) 9409 वोटों से जीत
32. शाहजहांपुर- तनवीर खान (सपा) – 9313 वोटों से हारे
33. बिसवान-अफजल कौशर (सपा)- 10478 वोटों से हारे
34. शाहाबाद- आसिफ खान बब्बू (सपा)- 6479 वोटों से जीत
35. भोजपुर- अरशद जमाल (सपा)- 27458 वोटों से हारे
36. सिसामऊ- इरफान सोलंकी (सपा)- 12226 वोटों से जीते
37. देवबंद- राहत खलील (कांग्रेस)- 92794 वोटों से हारे
38.तिलाई- नईम गुर्जर (सपा)- 27829 वोटों से हारे

PLEASE ACKNOWLEDGE

وائس آف مسلم مسلمانوں اور غیر مسلموں تک اسلام کا پیغام پہنچاتی رہی ہے۔ اس کا مقصد لوگوں کو اسلام کی حقیقت سے متعلق خبروں اور صحیح اسلامی پیغام سے آگاہ کرنا ہے
We are relying principally on contributions from readers and concerned citizens.
برائے کرم امداد کریں! Support us as per your devotion !
www.voiceofmuslim.in (since 2017)
Account Details-
Acount Name :- VOICE OF MUSLIM
Bank Name :- STATE BANK OF INDIA
A/c No. :- 39107303983
IFSC CODE : – SBIN0005679
PAYTM MOBILE NO. 9005000008
Please share this message in community and be a part of this mission

About Voice of Muslim

SUPPORT US

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com